Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ता राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनाएंगे दिवाली जैसा जश्न

उत्तराखंड:-  अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है, राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विशिष्ट लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। भाजपा उत्तराखंड में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिव्य और भव्य ढंग से मनाएगी। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समारोह की श्रृंखला के लिए बनाए गए प्रदेश के संयोजकों की बैठक में निर्देश दिए।

बैठक से लौटे पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी जो इस कार्यक्रम की समिति के प्रदेश संयोजक हैं, ने कहा कि अब पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ तय कार्यक्रमों में जुट जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाने का अभियान पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश के मंदिरों को सजाने-संवारने का काम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी मंदिरों की सूची बनाई गई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी राम भक्तों से अपने-अपने घरों के मंदिरों में दीपक जलाने, घरों में प्रकाश करने जैसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई दिल्ली की बैठक में कार्यक्रम के सह संयोजक सीता राम भट्ट, डॉ. जयपाल सिंह और यूएस नगर के राजेश कुमार ने भी हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *