Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कांग्रेस ने की मांग ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चले सदन, कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर किया हंगामा

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। वहीं इस बार के बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी सदन के पहले दिन ही आक्रामक दिखी। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेसियों ने मांग की है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।

वहीं विरोध करते हुए चिंता जताई कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है।  वहीं आज बजट सत्र के पहले दिन शाम चार बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बजट पेश करेंगे, साथ ही नई सरकार के गठन के समय मार्च में सरकार ने शुरू के चार महीनों के लिए 21 हजार करोड़ लेखानुदान पेश किया था। इसके बाद अब सरकार अगस्त से लेकर मार्च 2023 तक के लिए बजट पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *