Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में रांची में तिरंगा यात्रा

आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिस घटना ने देश भर में प्रतिशोध की भावना को जन्म देने का कार्य किया। इसके बाद छह मई की रात और सात मई की सुबह भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकी संगठनों के भवनों को ध्वस्त करने का काम किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौ आतंकी ठिकानों पर हमले कर लगभग 100 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में लोगों के बीच उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा आज राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का आभार जताया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।

सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही : संजय सेठ
तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सेना द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक करतूत पर मुंहतोड़ जवाब हमारे सेना के जवानों ने दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों में डर का माहौल उत्पन्न हो चुका है। भारतीय सेना के कार्य को सम्मान देने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारतीय सेना ने लिया : बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जान ली गई, मां बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया। इसके खिलाफ एक साहसिक कदम उठाने की जरूरत थी, जो कि भारतीय सेना ने कर दिखाया। भारतीय सेना द्वारा लागू की गई ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को भारत में हमला करने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *