Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देवता मंदिर के करीब अनहोनी: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सड़क से गिरा, पुलिस-SDRF रवाना

उत्तरकाशी जिले में गंगनानी से आगे नाग देवता मंदिर के समीप एक कांवड़ यात्री के सड़क से नीचे गिरने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

हालांकि, अभी तक गिरने वाले कांवड़िए का पता नहीं चल पाया है। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी, खोजबीन दोबारा शुरू की जाएगी।

एसडीआरएफ और पुलिस टीम लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *