Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल: ताम्बरम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें 8 से 20 सितंबर तक बदलेंगी रूट

दुर्गापुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते चार ट्रेनों का मार्ग बदला, 8 से 20 सितंबर तक असर

आसनसोल रेल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन पर 08 से 20 सितंबर के बीच इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) केबिन और यार्ड रीमॉडलिंग से जुड़े प्री-एनआई और एनआई कार्य किए जाएंगे। इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से होकर गुजरने वाली चार लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

बदले हुए मार्ग के कारण ये ट्रेनें अब टाटानगर स्टेशन से दूसरे दिन गुजरेंगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें व तिथियाँ:

  1. ताम्बरम – सिलघाट टाउन नागांव एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15629)
    • चलने की तिथि: 8 और 15 सितंबर
    • नया मार्ग: आसनसोल अंडाल साइंथिया सिलघाट टाउन
    • पुराना मार्ग: आसनसोल अंडाल दुर्गापुर साइंथिया
  2. सिलघाट टाउन ताम्बरम नागांव एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15630)
    • चलने की तिथि: 12 और 19 सितंबर
    • नया मार्ग: साइंथिया अंडाल आसनसोल ताम्बरम
    • पुराना मार्ग: साइंथिया दुर्गापुर अंडाल आसनसोल
  3. ताम्बरम न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15929)
    • चलने की तिथि: 11 और 18 सितंबर
    • नया मार्ग: आसनसोल अंडाल साइंथिया न्यू तिनसुकिया
    • पुराना मार्ग: आसनसोल अंडाल दुर्गापुर साइंथिया
  4. न्यू तिनसुकिया ताम्बरम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15930)
    • चलने की तिथि: 8 और 15 सितंबर
    • नया मार्ग: साइंथिया अंडाल आसनसोल ताम्बरम
    • पुराना मार्ग: साइंथिया दुर्गापुर अंडाल आसनसोल

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित तिथि और मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *