Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हल्द्वानी: अपराध बढ़ने पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और सुमित हृदयेश ने संभाली कमान

प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क में धरना दिया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए और आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। प्रदर्शन में शामिल स्थानीय लोगों ने भी कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

भारी पुलिस बल की तैनाती

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने बुध पार्क के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया। हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण रही, लेकिन नारेबाजी और भीड़ के कारण माहौल गर्मा गया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कहा:
“देवभूमि उत्तराखंड आज अपराधों की चपेट में आ चुकी है। यहां लोग डर और भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। सरकार सिर्फ कागजों में कानून व्यवस्था का दम भर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।”

जनता के मुद्दे उठाने का दावा

प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर मुद्दे पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी सवालों से भटक रही है और अपराधियों को खुली छूट दे रखी है।

स्थानीय जनता की भागीदारी

धरने में शामिल स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी ने आम आदमी की नींद उड़ा दी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी और पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *