Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर के टापू में फंसे 12 लोग

देहरादून:-  विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टरगंज में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना नदी के बीच बने टापू पर 12 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर कोतवाली विकासनगर और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला।

दूसरी ओर उत्तरकाशी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर्षिल और बगोरी गांव के बीच में बहने वाली जालंधरी नदी उफान पर आ गई। जिससे हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं यमुना नदी का रुख यमुना मंदिर परिसर की ओर बढ़ने से पुरोहित समाज चिंतित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *