Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मप्र के शिवपुरी जिले के  माता टीला डैम में नाव पलटने से 15 श्रद्धालु सवार थे, महिला और बच्चों के शव 17 घंटे बाद

मप्र के शिवपुरी जिले के रजावन गांव के पास स्थित माता टीला डैम श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। नाव में 15 लोग सवार थे, जिनमें से आठ को बचा लिया गया है। एक महिला श्रद्धालु का शव करीब 17 घंटे बाद बाहर निकाला गया है, इसके बाद दो बच्चे शिवा और कान्हा के शव बाहर निकाले गए। दोपहर करीब एक बजे तक सात लापता श्रद्धालुओं में से छह के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी एक लापता की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ के 15 जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। विदिशा और मुरैना से गोताखोर भी बुलाए गए हैं।

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि माता टीला डैम में 15 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूब गई। नाव सवार सभी लोग टापू पर बने मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान नाव हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद आठ में से कुछ लोग खुद बाहर आ गए और कुछ को बचा लिया गया। लेकिन, सात लोग लापता थे। दोपहर एक बजे तक छह के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार माता टीला डैम में नाव पलटने के बाद सात लोग लापता हो गए थे। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। जिनकी तलाश में सुबह से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शारदा पति इमरत लोधी (55) का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके कुछ देर बाद दो बच्चों कान्हा ओर शिवा का शव बाहर निकाला गया। अब तक छह लापता लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

डूबने से इनकी हुई मौत 

शारदा पति इमरत लोधी (55), शिवा पिता भूरा लोधी (8), कान्हा पिता कप्तान लोधी (7), लीला पति रामनिवास लोधी (40), चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14) और रामदेवी पति भूरा लोधी (35) के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।  डैम में नाव पलटने से लापता हुए सात लोगों में शामिल कुमकुम पिता अनूप लोधी (15) का अब तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

नाव में सवार नाविक प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18), शिवराज पिता हरिराम लोधी (60), जानसन पिता अनूप लोधी (12), उषा पति लाल सिंह लोधी (45), लीला पति सूरी सिंह लोधी (45), गुलाब पिता जगदीश लोधी (40), रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50) और सावित्री पिता अनूप लोधी (10) को बचा लिया गया था।  दर्दनाक हादसे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है। सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री  सिंधिया ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर हादसे की जानकारी भी ली है।

नाव में सवार नाविक प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18), शिवराज पिता हरिराम लोधी (60), जानसन पिता अनूप लोधी (12), उषा पति लाल सिंह लोधी (45), लीला पति सूरी सिंह लोधी (45), गुलाब पिता जगदीश लोधी (40), रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50) और सावित्री पिता अनूप लोधी (10) को बचा लिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *