Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 की मौत की पुष्टि, गुजरात, झारखण्ड और कर्नाटक के हैं पेसेंजर, जानिए नाम

आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उत्तराखंड पुलिस प्रवक्ता ने बयान दिया है कि अब तक हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 6 श्रद्धालु और एक पायलट हैं, वहीं सभी के शव पुलिस ने बरामद कर दिए है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना 11:45 बजे की बताई जा रही है।

हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:-

01.पूर्वा रामानुज

02.कृति ब्राड

03.उर्वी

04.सुजाता

05.प्रेम कुमार

06.काला

07.पायलट अनिल सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *