Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने आईएएस रामविलास यादव के सात ठिकानों पर मारा छापा

आज उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामविलास यादव के लखनऊ देहरादून सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं।  रामविलास यादव के खिलाफ 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप हैं।  वहीं आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

आइएएस रामविलास यादव 2019 मे यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे।

विजिलेंस टीम ने आइएएस यादव को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद आइएएस का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय हाईपावर कमेटी बनाई गई पर यादव ने उसे भी गुमराह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *