Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून की दस्तर के बाद उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है वहीं आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 से 9 जुलाई तक भी कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कहीं स्थानों में बारिश की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
इसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान खिसकने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में अतिप्रवाह को लेकर अलर्ट किया है। पहाड़ी इलाकों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *