Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले हैं, इनमें सर्वाधिक 37 केस देहरादून के हैं। दून में सक्रिय मरीज 201 हो गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में कुल 314 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते दिन देहरादून में 37, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में नौ, टिहरी में दो, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक नए संक्रमित मिले हैं।
वहीं, 14 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना के 314 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में तीन जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में कोरोना का पॉजिटीविटी रेट 3.94 प्रतिशत पहुंच चुका है। दूसरी ओर, मंगलवार को प्रदेश में 10 हजार 170 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *