Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

11 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू सांसदों व विधायकों से करेंगी मुलाकात

11 जुलाई को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगी। वहीं इस दौरान द्रौपदी मुर्मू सांसदों व विधायकों से मुलाकात करेंगी और आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों व विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार तक फाइनल हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा। देहरादून में सांसदों व विधायकों की एक संयुक्त बैठक रखी जाएगी, जिससे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू संबोधित करेंगी। वह सभी सांसदों व विधायकों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन को इस बारे में तैयारी करने के लिए कह दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *