Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कौड़ियाला के पास वाहन गिरा गंगा नदी में हुआ बड़ा हादसा

बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कौड़ियाला के पास एक वाहन के गंगा में गिरने की खबर है। घटना की सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है।

पुलिस को घटना स्थल से एक बैग व कुछ अन्य सामान मिला है। इसी आधार पर हादसे की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से टीम को कुछ मोबाइल मिले हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट भी मौके से बरामद की गई है। इससे पता चल रहा है कि वाहन हादसे के शिकार लोग मेरठ के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस खोजबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *