Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर युवा उतरे सड़कों पर

गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर युवा फिर सड़कों में उतरने लग गए हैं, वहीं राजधानी की मांग को लेकर जन आक्रोश बढ़ने लगा है। देर शाम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने गैरसैंण बाजार में मशाल जुलूस निकाला और धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूं तो राज्य बनने के बाद से ही गैरसैण स्थाई राजधानी को लेकर बड़े बड़े आंदोलन होते रहे हैं। लेकिन सरकारों ने गोल मटोल करते हुए गैरसैंण को हमेशा राजनीतिक तौर पर देखा है। लेकिन जिस तरीके से युवाओं में फिर से आक्रोश बढ़ रहा है। कहीं ना कहीं आने वाले दिनों में यह आंदोलन बड़ा रूप भी ले सकता है।

 

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में एक मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक से गैरसैंण तहसील तक निकाला गया। इस मशाल जुलूस के दौरान छात्र और युवाओं ने मुख्य बाजार में धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मोहन भंडारी ने बताया की युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है कि …..

भाजपा सरकार गैरसैंण को स्थाई राजधानी क्यों घोषित नहीं किया जाता क्या उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में दो दो राजधानियों का कोई औचित्य है।
गैरसैंण को जब ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया गया है तो यहां अभी तक SDM, तहसीलदार और डॉक्टरों की नियुक्ति क्यों नहीं की गई।
ग्रीष्मकालीन राजधानी में ग्रीष्मकाल में सत्र क्यों नहीं चलाया गया।
जब राजधानी का ये हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *