Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आज उत्तराखंड के  उत्तरकाशी में 12 :37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए

उत्तराखंड के  उत्तरकाशी में आज 12 :37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब दो सेकंड के भूकंप का झटका लगते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल गए।

रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से अभी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जनपद मुख्यालय , मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत भूकंप के झटके महसूस किए गए। अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *