Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में भारी बारिश से हो रहे भूस्खलन से लगातार मार्ग बाधित

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, भारी बारिश से हो रहे भूस्खलन से लगातार मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तरकाशी में बारिश से गंगोत्री हाईवे पर थीरांग के पास मलबा आने से बंद हो गया है, भूस्खलन से मार्ग के दोनों और वाहनों की कतार लग गई है।

गंगोत्री हाईवे पर थीरांग के पास मलबा आने से बाधित हो गया है और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, मौके पर पहुंची बीआरओ की टीम सुबह से ही मार्ग खोलने में जुटी हुई है। वहीं हाईवे बाधित होने से उपला टकनौर क्षेत्र के गांवों को आने-जाने वाले वाहन फंसे हुए हैं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि थीरांग के पास बीआरओ की टीम मार्ग खोलने में जुटी है, उन्होंने कहा कि जल्द यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *