Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

खराब मौसम के बीच शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा

उत्तराखंड में भारी का कहर जारी हैं, आज सुबह देहरादून की शुरूआत बारिश की रिमझिम बूंदों के साथ होगी। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा भी शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम के साथ आसपास बादल छाए हुए हैं जबकि बड़कोट क्षेत्र में बारिश जारी है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।
चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *