Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, नेता डा॰ मुरली मनोहर जोशी समेत कई वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात, नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए जताया आभार

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज अपने दिल्ली प्रवास में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी. एल. संतोष, वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी समेत अनेक शीर्ष केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार जताया। इस दौरान उन्होंने शीर्षनेतृत्व से प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य को लेकर सामान्य चर्चा करते हुए विभिन्न संगठानिक विषयों पर मार्गदर्शन लिया।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार                             राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल.संतोष          पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी 

प्रदेश में पार्टी की कमान संभालने के बाद आज महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे में विभिन्न शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल.संतोष से मिलकर उन्हें प्रदेश में संगठन एवं विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया। इस दौरान उन्होने इस नयी ज़िम्मेदारी देने के लिए सबका आभार व्यक्त किया। उन्होने उन्हे केंद्र सरकार की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और इस अभियान की प्रदेश में शत प्रतिशत सफलता के लिए आश्वस्त किया।  महेंद्र भट्ट ने अपने दौरे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार व सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा से भी शिष्टाचार मुलाक़ात कर उनपर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। महेंद्र भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं आशीर्वाद लिया।

 

सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा                                                                        पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *