Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना की समीक्षा करते हुए इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए

प्रदेश में जनगणना का काम सितंबर से शुरू हो सकता है, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना की समीक्षा करते हुए इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में जनगणना एवं पुनर्गठन सचिव चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी, मगर कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी। मंत्री ने कहा कि जनगणना निदेशालय की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित किया जाए, इस वर्ष जनगणना शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत जनगणना की कार्ययोजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत की जाए। सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि अगस्त के बाद जनगणना शुरू की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *