Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीएम पुष्कर धामी ने कहा UKSSSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले माफियाओं की अवैध अकूत सम्पत्तियां होंगी जब्त

UKSSSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले माफियाओं की अवैध अकूत सम्पत्तियां जब्त होंगी, सीएम पुष्कर धामी ने कहा है कि सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज हो रहा है, और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एक सवाल पर सीएम ने कहा है कि अगर राज्य की जांच एजेंसी के अलावा (सीबीआई का) विकल्प भी खुला हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में UKSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई, बैठक में मुख्यमंत्री ने निम्न बिंदुओं पर बल दिया। जिसमें कहा गया की पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए। जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए।

सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए। जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही साथ सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *