Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली, इसमें उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन मोटरमार्गां को 6 महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन मोटर मार्गों के संबंध में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली, डॉ. रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन मोटर मार्गों को आगामी 6 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत 22 मोटर मार्गों के निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। डॉ. रावत ने मोटर मार्गों के निर्माण में वन विभाग की ओर से आ रही अड़चनों को शीघ्र दूर करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव मोटर मार्ग से वंचित न रहे, उन्होंने बरसात बाद क्षेत्र में अत्याधिक खराब स्थिति वाले मोटर मार्गों के शीघ्र मरम्मत एवं डामरीकरण के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *