Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड सरकार ने निकाला बीच का रास्ता, पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए

उत्तराखंड सरकार ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने नई रैंक एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 1750 पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं, जबकि एडिशनल सब इंस्पेक्टर का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने और एएसआई की नई रैंक सृजित कर 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *