Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत

सीएम धामी को 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई।

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *