Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख के पार

पर्यटन विभाग की आज एक अहम समीक्षा बैठक हुई, बैठक में चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या को सीमित करने की तैयारियों पर चर्चा हुई। चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख को पार कर गया है। जिसको देखते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को एक श्रद्धालु एक बार यात्रा का फॉर्मूला अपनाने के निर्देश दिए है। वही चारधाम यात्रा के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन को भी आधार से लिंक करने के आदेश भी किए है।

मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। जिसके बाद धामों पर व्यवस्था बनाने में दिक्कत हो रही है। दूसरे कई श्रद्धालु ऐसे है जो कई कई बार दर्शन के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में व्यवस्था निर्धारित करने को रजिस्ट्रेशन को आधार से जोड़ने और एक यात्री एक बार दर्शन की व्यवस्था पर भी विचार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *