Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मंत्री रेखा आर्या हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित रेणुका जी विधानसभा पहुंची

आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित रेणुका जी विधानसभा पहुंची जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने माँ रेणुका मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात ददाहू, संगडाह सहित कई क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हैं आज यहाँ सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आज उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया जा रहा है जिससे आज हिमाचल प्रदेश देश में धुंआ मुक्त राज्य बना है। अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के लिए काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टिके लगवाये है और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की भांति मिथक टूटेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में भी भगवा लहराएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *