पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की, विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा के विषय में लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर विस्तृत में चर्चा वार्ता की। केंद्रीय मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण सहित कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र में चिड़िया घर व रेस्क्यू सेंटर को बनाए जाने को लेकर भी विस्तृत रुप से बातचीत की।

जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट
जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट

बता दें की गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों को राज्य के भीतर सीधे आपस में जोड़ने वाली कंडी रोड (रामनगर-कालागढ़-चिल्लरखाल- लालढांग) के लालढांग-चिल्लरखाल हिस्से का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट के बाद ही शुरू होना है जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न स्तरों पर इस मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रयासरत है। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से अपनी इस भेंट के दौरान लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए पैरवी की। केंद्रीय मंत्री ने भी सभी विषयों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *