Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अंकिता हत्याकांड के आरोपी के पिता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज 

देहरादून:  देहरादून अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। चालक की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से विनोद आर्य की मुश्किले बढ़ गई है।

चालक रोहन कांबोज निवासी छुटमलपुर सहारनपुर यूपी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विनोद आर्य के यहां वाहन चलाने का कार्य करता था। लेकिन विनोद आर्य उससे मसाज कराने और गलत कार्य करने के लिए दबाब बना रहा था। जब उसने गलत काम करने के लिए मना कर दिया और नौकरी छोड़ दी तो सड़क दुर्घटना में उसको मरवाने का प्रयास किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *