Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

यूट्यूबर सौरव जोशी ने उत्तराखंडवासियों से मांगी माफी, कहा किसी का दिल दुखा हैं तो सॉरी

उत्तराखंड: आखिरकार यूट्यूब पर सौरव जोशी ने माफ़ी मांग ली हैं जी हाँ सौरभ ने आज अपने vlog में ही प्रदेश की जनता से माफ़ी मांग ली हैं सौरभ ने कहा की मेरी मंशा किसी क़ो हर्ट करने की नहीं थी मैंने ये नहीं कहा की उत्तराखंड और हल्द्वानी की पहचान मेरी वजह से हुई उनके अनुसार मेरा केवल इतना कहना था की हल्द्वानी क़ो लोग मेरे वीडियो से भी देख रहें हैं उनके अनुसार ये मिसअंडरस्टैंडिंग हुई हैं अगर किसी का दिल दुखा हैं तो मै माफ़ी मांगता हूँ उन्हें सॉरी कहता हूँ।

यूट्यूबर सौरव जोशी ने मांगी माफी
यूट्यूबर सौरव जोशी ने मांगी माफी

आपको बता दें हाल ही में हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड को कोई नहीं जानता था लेकिन उनके वीडियो की वजह से आज हल्द्वानी और उत्तराखंड रोजाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान कि ”हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान उनके वीडियो से बढ़ी है” ने प्रदेशवासियों को आक्रोशित कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक ब्लॉगर सौरभ जोशी के खिलाफ गुस्सा फूट गया है। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड की पहचान सैनिकों के बलिदान, चार धाम, हंसी वादियों से है। और ये पहचान आज की नहीं है बल्कि सदियों से है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *