Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री ने कहा विभिन्न विभागों के बीच में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता से विभागों के आपस में बढ़ेगा समन्वय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

बैडमिंटन खेलते हुए मुख्यमंत्री
बैडमिंटन खेलते हुए मुख्यमंत्री

यह प्रतियोगिता आगामी 19 दिसम्बर 2022 तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच में होने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता से विभागों में आपस में समन्वय बढ़ेगा। विभागीय कार्यों के साथ खेल को बढ़ावा देने का यह सराहनीय प्रयास है।

May be an image of 8 people and people standing

खेल भावना अपने कार्यों के प्रति अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य सबको आकर्षित करता है। राज्य के समग्र विकास के लिए सभी की सहभागिता अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे सचिवालय के अनुभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

May be an image of 13 people and people standing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *