Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक The Heavenly Abode का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक The Heavenly Abode पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल की जो बात कही है। उस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी से अपनी यात्रा व्यय की 5 प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर व्यय करने की बात कही है।

‘‘The Heavenly Abode’’ पुस्तक की लेखिका स्मृति हरि एवं आशु जैन ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनो के बारे में जानकारी दी गई है। अन्य देशों के लोगों को भी उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी हो इसलिए यह पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *