Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

May be an image of 4 people, people standing and indoor

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे।

May be an image of 4 people, people sitting, people standing and indoor

इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *