Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री ने नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति का किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीते दिन मुख्यमंत्री आवास में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा “स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान-2022” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के साथ ही संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक सम्पदा से जुड़े 5 लोगों के साथ अन्य दो लोगों को भी उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किया गया।

 

स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान-2022 से सम्मानित होते हुए सीएम धामी
स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान-2022 से सम्मानित होते हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। एक वकील हो या एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनका जीवन हम सभी के लिये एक प्रेरणापुंज के समान है।

May be an image of 6 people, people standing and people sitting

 

मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से सम्मानित किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी भी यही कोशिश रहती है कि जनता की सेवा हेतु जो काम किए जाएं, वह पूर्ण रूप से “सेवा परमो धर्मः“ के मंत्र को सार्थक करने के लिए ही हों। मुख्यमंत्री ने स्व. नित्यानन्द स्वामी की स्मृति में राज्य में संसदीय परम्पराओं की मजबूती एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रयासों से सम्बन्धित संसदीय संस्थान जैसी किसी संस्थान की स्थापना की भी बात कही।

May be an image of 6 people, people standing and text that says "नेत्यानन्द स्वामी जी की 94वीं जयन्ती के अवसर जनीतिज स मान वच"

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन्हें सम्मानित किया उनमें पद्मश्री बसंती बिष्ट, जितेन्द्र जोशी, हरेन्द्र कुमार गर्ग, डॉ. डी.एम. काला, प्रेम हिंगवाल शामिल थे। उत्तराखण्ड गौरव सम्मान रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, सांसद रेखा वर्मा, नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द मुनि, समाजसेवी डॉ. एस. फारूख, डॉ. आर के बक्शी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *