बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध अपर मुख्य सचिव ने की बैठक – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध अपर मुख्य सचिव ने की बैठक

देहरादून:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आगामी बजट सत्र के अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, डॉ. राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

15 मार्च को पेश होगा बजट

बजट सत्र के दौरान धामी सरकार 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। 15 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होगा। उसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण, उन पर विचार और मतदान होगा। 17 मार्च को असरकारी कार्य भी होगा। 18 मार्च को विनियोग विधेयक पास होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *