कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले आए सामने – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले मिले हैं। चिंता की बात यह कि 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं। नारसन स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक दंपत्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में सबसे अधिक 44 लोग की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में नौ, अल्मोड़ा में चार, चमोली, पौड़ी व टिहरी में तीन-तीन, हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है। वहीं पांच मरीज ठीक हुए हैं।


राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 147 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अब तक कोरोना के कुल 592 मामले मिले हैं। जिनमें से अधिकांश मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरती जा रही है। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। लोग से भी सतर्कता खुराक लगाने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *