Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बदरी-केदार में विशेष पूजा के लिए 3575 श्रद्धालु करा चुके हैं बुकिंग

केदारनाथ के कपाट 25 और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। बदरीनाथ धाम में बुकिंग को बीते वर्षों की भांति इस बार भी तीन काउंटर लगाए जा रहे हैं। बदरी-केदार में दैनिक व विशेष पूजा की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट पर केदारनाथ धाम में विभिन्न पूजा के लिए अब तक 362 तो बदरीनाथ धाम में 3,213 श्रद्धालु बुकिंग करा चुके हैं। बदरीनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक अप्रैल और केदारनाथ धाम में सात अप्रैल से शुरू हुई। पूजा संबंधित श्रद्धालु के तीर्थ पुरोहित संपन्न कराते हैं। पूजन सामग्री मंदिर समिति उपलब्ध कराती है। ऑफलाइन बुकिंग दोनों धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी।

 

केदारनाथ में एक बुकिंग में तीन लोग कर सकते पूजा

 परिवार के सभी सदस्य विशेष पूजा कराना चाहते हैं तो इसके लिए सामूहिक बुकिंग की जाती है। केदारनाथ धाम में पूर्व में पूजा बुक कराने वाले परिवार के पांच सदस्यों को गर्भगृह में जाने की अनुमति थी, लेकिन अब एक बुकिंग पर तीन सदस्यों को ही अनुमति दी जाती है। परिवार में अधिक सदस्य होने पर उन्हें अलग समूह के रूप में पूजा करानी होती हैं। इसके लिए शुल्क भी अलग से जमा कराना होता है। विशेष पूजा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। विशेष पूजा की दर बढ़ाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली। धाम में वर्ष 2017 से विशेष पूजा की दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *