Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत कराया गया एयर लिफ्ट, गुप्तकाशी अस्पताल में भर्ती

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर दो लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिन्हें पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों का स्वास्थ्य अब ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *