Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने कहा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जून तक हो जाएगा तैयार

देहरादून:- मालसी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की व संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य बाहुल्य व देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लोगों के लिए बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। जून तक इसका ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट जून तक तैयार हो जाएगा। साथ ही सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को सख्ती से रोका जाएगा। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो अधिकारियों को भी अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

राज्य के विकास के लिए किया जाएगा 10 सालों का रोडमैप तैयार

सीएम ने कहा कि उनके कार्य व्यवहार में सौम्यता जरूर है, लेकिन राज्य के व्यापक हित में कठोर निर्णय लेने में भी वे पीछे नहीं हटते हैं। प्रदेश की जनता ने राज्य में एक ही दल की सरकार को दोबारा न चुनने के मिथक को तोडा़ है। प्रदेश के समग्र विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य के समग्र विकास के लिए 10 सालों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

जोशीमठ भू-धंसाव से हुए प्रभावितों के साथ खड़ी सरकार

 सीएम ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव से हुए प्रभावितों के साथ सरकार पूरी तरह सहयोगी के रूप में खड़ी है। इस कठिन दौर में राज्य व केंद्र सरकार की ओर पूरी मदद दी जा रही है। जोशीमठ को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *