केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग फिर से शुरू – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग फिर से शुरू

केदारनाथ में मौसम साफ होने के साथ ही केदारनाथ की हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए फिर से आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल गया है। तीर्थयात्री 11 मई की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।  बता दें कि बुधवार को हेली सेवा के लिए आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग की गई थी।

बुकिंग मात्र 38 मिनट में ही फुल हो गई थी। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की कई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने  बताया कि हेली सेवा का संचालन 25 अप्रैल से शुरू हुआ था। दो मई तक आठ एविएशन कंपनी के कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5342 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5116 यात्री वापस आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *