Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चारधाम धाम के 12 लाख 36 हजार 11 तीर्थयात्री कर चुके दर्शन

उत्तराखंड:- सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को एक माह का समय बीत चुका है। अब तक 12 लाख 36 हजार 11 तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि श्रद्धालुओं में अब भी उतना ही जुनून है जितना चारों धामों के कपाट खुलने के समय था। चारों धामों में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार दर्शन कर रहे है। हालांकि, बीते वर्ष से तुलना करें तो इस बार पहले महीने में चारधाम पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम है। इसकी एक वजह यात्रा की शुरुआत के साथ ही मौसम का रुख बदलना भी रहा।

25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए थे, यात्रा को पूर्ण स्वरूप 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ मिला। चारों धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने गति पकड़ ली। मौसम की चुनौतियों के बीच भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

रविवार तक 12 लाख 36 हजार 11 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक चार लाख 27 हजार 214 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। जबकि, बदरीनाथ में तीन लाख 25 हजार 578, यमुनोत्री में दो लाख 53 हजार 562 और गंगोत्री में दो लाख 29 हजार 657 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

रविवार को चारों धाम में दर्शन की स्थिति

 

 केदारनाथ  19,886

 

  बदरीनाथ   17,271
  गंगोत्री   11,953
  यमुनोत्री   12,240

 

एक महीने में चारों धाम पहुंचे तीर्थयात्री

 

धाम वर्ष 2023 §  वर्ष 2022

 

 केदारनाथ

 

 

4,27,214

 

4,67,52

  बदरीनाथ  

3,25,578

 4,61,654
  गंगोत्री

 

 

2,29,657

 

2,61,764

  यमुनोत्री  

2,53,562

 

2,03,294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *