Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता अक्षय कुमार ने की मुलाकात, अपनी केदारनाथ यात्रा से कराया अवगत

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात कर उत्तराखण्ड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य दिन प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।

May be an image of 2 people

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके लिए नई फिल्म नीति पर भी कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री को अपनी केदारनाथ धाम की यात्रा से अवगत कराया व श्री केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा की व तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।

May be an image of 2 people

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *