Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार पहुंचे देहरादून पुलिस लाइन, जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल मैच

देहरादून:-  बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार आज देहरादून पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वॉलीबॉल का मैच भी खेला इस अवसर पर अक्षय कुमार की टीम ने एडीजी अमित सिन्हा की टीम को हरा दिया जिसके बाद डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मिलकर जीती और हारी दोनों टीमों को पुरस्कार भी वितरित किए।

May be an image of 7 people, violin and flute

वही वॉलीबॉल की खेल की बात करें पुलिस जवानों के साथ साथ अक्षय कुमार भी वॉलीबॉल का खेल बखूबी खेलते नजर आए कई बार उन्होंने मैच प्वाइंट भी लिए और दूसरी टीम को जमकर छकाया भी इस अवसर पर पुलिस स्टेडियम में मौजूद लोग अक्षय कुमार की फिटनेस देख कर खासे प्रभावित नजर आए वही पास आने वाले प्रशंसकों को भी अक्षय कुमार ने नाराज नहीं किया और फोटो और ऑटोग्राफ भी जम कर दिए।

May be an image of 6 people and people playing volleyball

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *