Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘गंगा के प्रहरी’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तकों का विमोचन

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ‘गंगा के प्रहरी’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है

May be an image of 7 people, hospital and text

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पुस्तक में भी स्वच्छता से सम्बंधित कहानियां स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार होगी।  इस अवसर पर विपिन, डॉ. अनिल शर्मा, रजनीश कौंसवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *