Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून:-  उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वे करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर के कर्मचारियों में शोक की लहर है।  बता दें कि, वर्ष 2000 में राज्य निर्माण से लेकर वे 2021 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद बीमारी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता ठाकुर प्रह्लाद सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *