Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दो माह तक उत्तराखंड में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

देहरादून:-  आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोस चुनावों से पहले कांग्रेस उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पदयात्रा की तैयारी के संबंध में बीते दिन कांग्रेस भवन में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह अग्निपथ योजना को युवाओं के ऊपर थोपा गया, उससे बेरोजगार नौजवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दूसरी ओर अंकिता भंडारी प्रकरण में लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से लीपापोती की जा रही है। वीआईपी कौन है? जनता पूछ रही है मगर जवाब नहीं मिल रहा है। यह पदयात्रा लगभग सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और जनता से संवाद करने का माध्यम बनेगी।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड को न तो डबल इंजन का लाभ मिला न राज्य का विकास हुआ। राहुल गांधी उत्तराखंड की स्थितियों से भलीभांति अवगत हैं। इसलिए वह उत्तराखंड को लेकर गंभीर हैं। तभी उन्होंने उत्तराखंड में पदयात्रा के लिए लंबा समय देने का वचन दिया है। वह खुद उत्तराखंड के जनमानस से जुड़कर उनका दुख-दर्द बांटना चाहते हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बड़ी बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। 

उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी भी भाग लेंगे। सितंबर में शुरू होने वाली पदयात्रा दो माह तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *