Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

विधानसभा अध्यक्ष ने बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को दिलाई गोपनीयता की शपथ

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में बागेश्वर सीट से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित विधायक  पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार क्षेत्र की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर के विकास के लिए स्व.  चंदनराम दास जी द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को  पार्वती दास जी तेजी से आगे बढ़ाएंगी। समारोह में कैबिनेट मंत्री  प्रेम चंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *