Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में चल रही एनआईए की छापेमारी, खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट नामक संगठन को गोली सप्लाई करने के आरोप में एएनआईए की टीम पहुंची देहरादून

देहरादून:- खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ भारत सरकार के तल्ख तेवर हैं। एकता और अखंडता के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए सरकारी जांच एजेंसी एनआईए (NIA) लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। उत्तराखंड में भी बुधवार को एनआईए ने छापेमारी की है। देहरादून समेत कई शहरों में एनआईए की कार्रवाई जारी है।

उत्तराखंड में एनआईए की छापेमारी चल रही है। खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट नामक संगठन को गोली सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को एएनआईए की टीम देहरादून पहुंची है। देहरादून क्लेमेंट टाउन स्थित परीक्षित नेगी के घर सरकारी जांच एजेंसी की टीम और पुलिस मौजद है। परीक्षित नेगी के घर एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है। घर के अंदर पुलिस भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *