Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में बदल रहा लगातार मौसम, तापमान में आई गिरावट

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। आज और कल पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी।  बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि गरीब, निर्धन और असहाय लोगों के लिए रैन बसेरा और सभी इलाकों में अलाव की व्यवस्था की है। इधर बुधवार देर शाम नगर निगम ने ठंड में खुले में सो रहे तीन निराश्रित लोगों को हल्द्वानी स्थित रैन बसेरों में पहुंचाया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और अपर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कहा कि फुटपाथ पर सो रहे असहायों के लिए रैन बसेरे में व्यवस्था की है। उधर नगर पंचायत लालकुआं के रैनबसेरों का ईओ और तहसीलदार ने निरीक्षण किया और निराश्रित लोगों के लिए  व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *