Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक से पहले सीएम सहित मंत्रियों ने विधायक अंसारी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून:- आज सचिवालय में कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट द्वारा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।

शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। यहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *