Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

महानायक अमिताभ बच्चन रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे

 अयोध्या:- 19 दिनों के भीतर दूसरी बार  महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं। वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *